श्री लक्ष्मीजी की आरती-Shri Lakshmi Ji Ki Aarti

॥Shri Lakshmi Ji Ki Aarti॥

॥श्री लक्ष्मीजी की आरती॥

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निसदिन सेवत, हर विष्णु विधाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता…

उमा रमा ब्रह्मादि, तुम ही जग माता।
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता…

दुर्गा रूप निरंजनी, सुख संपति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, रिद्धि-सिद्धि धन पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता…

तुम पाताल निवासिनी, तुम ही शुभ दाता।
कर्म प्रभाव प्रकाशिनी, भवननिधि की त्राता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता…

जिस घर में तुम रहती, सब सदगुण आता।
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता…

तुम बिन यज्ञ न होवे, वस्त्र ना कोई पाता।
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता

शुभ गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि जाता।
रतन चतुरदस तुम बिन, कोई नहीं पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता…

महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई जन गाता।
उर आनंद समाता, पाप उतर जाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता…


Shri Lakshmi Ji Ki Aarti in English


Om Jai Laxmi Mata, Maiyaa Jai Laxmi Mata ।
Tumko Nisdin Sewat, Har Vishnu Vidhata
॥
Om Jai Laxmi Mata…

Uma Rama Bramhadi, Tum Hi Jag Mata ।
Surya-Chandrma Dhayawat,Narad Rishi Gata ॥
Om Jai Laxmi Mata…

Durga Roop Niranjani, Sukh Sampati Data ।
Jo Koi Tumko Dhayawat, Ridhi-Sidhi Dhan Pata
॥
Om Jai Laxmi Mata…

Tum Patal Niwasini, Tum Hi Subh Data ।
Karam Prabhav Prakashini, Bhavnidhi Ki Trata ॥
Om Jai Laxmi Mata…

Jis Ghar Main Tum Rehti, Sab Sadgun Aata ।
Sab Sambhav Ho Jata Mann Nahi Ghabrata
॥
Om Jai Laxmi Mata…

Tum Bin Yagg Na Hove, Vastra Na Koi Pata ।
Khaan-Paan Ka Vaibhav, Sab Tumse Aata ॥
Om Jai Laxmi Mata

Subh Gun Mandir Sunder, Chirodati Jata ।
Ratan Chaturdas Tum Bin, Koi Nahi Pata
॥
Om Jai Laxmi Mata…

Mahalaxmi Ji Ki Aarti, Jo Koi Jan Gataa ।
Ur Aanand Samata, Paap Utar Jata ॥
Om Jai Laxmi Mata…


श्री लक्ष्मी मंत्र || धन प्राप्ति के लिए कुबेर मंत्र || श्री कुबेर चालीसा || कुबेर जी की आरती

Leave a Comment